Recent Posts

Breaking

Friday, January 4, 2019

URI : Sergical strike film की कहानी भारतीय सेना की शौर्य गाथा जरूर देखे



URI
The Sergical Strike

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
ये नया हिंदुस्तान है जो घर में घुसेगा भी और मारेगा भी 




यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है|



फिल्म के निर्देशक और लेखक - आदित्य धार



फिल्म के निर्माता - रोनी स्क्रूवाला , R.S.V.P. movies



रिलीज़ डेट :        11 जनवरी 2019









भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित इस
फिल्म के ट्रेलर को देखने पर पता चलता है की इसमें भारतीय सैनिको की शौर्य गाथा को  बहुत अच्छे ढंग से दिखाया गया है




इस फिल्म में विक्की कौशल(मेजर विहान शेरगिल) और परेश रावल(अजित डोभाल) को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है




ट्रेलर में उरी हमले में शहीद सैनिको के परिवार का मार्मिक दृश्य असल जीवन से प्रेरित है | मेजर विहान शेरगिल उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए एक टीम बनाते है |  इस फिल्म में परेश रावल ने N.S.A. अजित डोभाल का किरदार किया है


इस फिल्म के ट्रेलर में दिखने वाला एक्शन हमे हॉलीवुड फिल्मो की याद दिलाता है
 





18 सितम्बर 2016    5:30 am

ये वो तारीख है  जब 4 आतंकवादियो ने भारतीय सेना की एक ब्रिगेड के उरी मुख्यालय (बारामूला डिस्ट्रिक्ट, कश्मीर) पर अचानक  हमला किया  जो की L.O.C. (line of control) के पास स्थित है |






6 घण्टे तक चली गोलाबारी के बाद भारतीय सशस्त्र बलों (Indian army 4 Para special forces) ने  चारो आतंकवादियों  को मार  गिराया |




इस हमले में 19 भारतीय जवान शहिद हुए  और  80 से 100 के बीच जवान घायल हुए|





इस हमले में

4 - AK 47

4- under barrel grenade lounchers

5- hand grenades

9 UBGL grenades
                                                                                 हथियारों का इस्तेमाल हुआ था |







यह हमला जैश ए मोहम्मद आतंकी संघठन  ने करवाया था|





इससे पहले भी भारतीय सुरक्षा बलों पर  हमले हुए थे
2015 के बाद फिदायीन हमले हो रहे थे जैसे गुरदासपुर पुलिस्टेशन पर हमला और पठानकोट एयर बेस पर हुआ हमला




इस सब के पीछे था आतंकी संघठन जैश ए मोहम्मद




इस सब के बाद अब बारी थी आतंकियों को मुह तोड़ जवाब देने की



ख़ुफ़िया तंत्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अपने ट्रेनिग कैम्प बना रक्खे थे और वही से भारत में घुसपैठ करते थे और ये सब पाकिस्तनी सेना के द्वारा ही चलाए जा रहे थे |





राष्टीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल और तत्कालीन भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भूगोल और आतंकि लॉन्च पैड  की स्तिथि की सूचनाए इकट्ठी करवानी शुरू कर दी




जल्द ही आतंकियों की जड़े उखाड़ देने वाला एक प्लान तैयार था



इस प्लान की जानकारी सर्जीकल स्ट्राइक करने जा रहे जवानों के अलावा बहुत कम लोगो को थी




इस ओपरेशन में राजनीतिक इच्छाशक्ति भी बहुत जरूरी थी

जिसका परिचय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया |




अब वो समय आ ही गया जब भारतीय सेना के जवान आतंकी लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने को तैयार थे |



28 सितंबर 2018 आधी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुस कर  आतंकी कैम्पो और ठिकानो को तबाह कर दिया


और

29 सितम्बर 2018

उरी हमले के 11 दिन बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की घोषणा मिडिया को दे दी |

पाकिस्तान को भी फोन करके सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सूचना दी गई |



हमारा देश भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है कभी भी पहले हमला नही करता



अगर कोई भी भारत की तरफ बुरी नजर से देखता है तो भारतीय सेना हमेशा उसको मुह तोड़ जवाब देने को तैयार रहती है|


हमे  हमारे भारत  देश पर गर्व है |
गर्व है हमे हमारी भारतीय सेनाओं पर

जय हिन्द
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌹
अभिषेक ठकराल✍️
                    







No comments:

Post a Comment